5 August 2026

महिला कांग्रेस ने शुरू करी लोकसभा चुनाव की तैयारी,

0

15 जनवरी से महिला कांग्रेस घर-घर जाकर

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर महिला कांग्रेस भी कवायद में जुट गई है। महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी दिनों के लिए कार्यकर्ताओं को कई तरह की रणनीति के साथ मैदान में उतर जा रहा है। 15 जनवरी से महिला कांग्रेस घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की तमाम विफलताओं को जनता के समक्ष उजागर करेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जो विकास योजनाएं संचालित की जा रही थी और जिन कार्य योजनाओं पर अमल किया जा रहा था उनका एक पेंपलेट छपवाकर जनता को उसके बारे में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बताएंगी। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाते हुए ब्लॉक सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading