5 August 2026

भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, धामी मंत्रिमंडल में ज्यादातर मंत्री कांग्रेस गोत्र के

0

भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, धामी मंत्रिमंडल में ज्यादातर मंत्री कांग्रेस गोत्र के

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर कड़ी प्रक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बागेश्वर उप चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहर से प्रत्याशी आयात करना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में ज्यादातर मंत्री कांग्रेस गोत्र के हैं।

 

पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में महेंद्र भट्ट बार-बार अपने बयानों में कह रहे हैं कि कांग्रेस ने बागेश्वर उप चुनाव में जो प्रत्याशी उतारा है, वह आम आदमी पार्टी से आयात किया गया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। उन्होंने कहा की महेंद्र भट्ट बताएं कि छह साल से भाजपा सरकार प्रदेश में विद्यमान है। मंत्रिमंडल में आधे से अधिक मंत्री पद पर आसीन लोग कांग्रेस से आयात किए हुए हैं। क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि भाजपा के पास काबिल विधायकों की कमी है। उनका अपने विधायकों पर से उसका विश्वास उठ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading