5 August 2026

कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी का किया ऐलान, खड़गे की नई टीम तय

0

कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी का किया ऐलान, खड़गे की नई टीम तय

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2023 के अहम विधानसभा चुनावों से पहले रविवार को अपनी नई टीम की लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 39 नेताओं के नाम शामिल हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे की नई टीम में सचिन पायलट (Sachin Pilot) को भी जगह मिली है. वहीं G-23 गुट से शशि थरूर (Shashi Tharoor) और आनंद शर्मा (Anand Sharma) को भी सीडब्ल्यूसी यानी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working Committee) में शामिल किया गया है.

 

नई कार्य समिति का ऐलान हो गया है. कांग्रेस की नई कार्य समिति (CWC) में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading