25 July 2026

अपनी इस योजना से देश के 50 टॉप स्वच्छ शहरों कि सूची में देहरादून को लाएगा निगम

0

शुरुआती सालों में दून शहर स्वच्छता की रैंकिंग में काफी पीछे रहा था.

शुरुआती सालों में दून शहर स्वच्छता की रैंकिंग में काफी पीछे रहा था. लेकिन पिछले साल दून शहर को 69 रैंक प्राप्त हुई थी.वहीं इस बार नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा. इसके लिए चयनित संस्था डोर-टू-डोर कूड़े गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग इक्कठा करने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने और कूड़े को रिड्यूज और रिसाइकिल करने के लिए जनजागरूक अभियान चलाएगी. संस्था सभी वार्ड में जनता से सीधा सम्पर्क स्थापित करते हुए घरों के कूड़े को सही ढंग से निस्तारित करवाने का कार्य करेगी. प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक का प्रयोग का पूरी तरह से बंद करने के लिए शहरवासियों को भी जागरूक किया जाएगा. शहर के निवासियों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग इक्कठा करने के लिए जागरूक किया जाएगा., प्रथम चरण में संस्था 50 वार्डों में कार्य करेगी. कार्य के बेहतर परिणाम आने पर संस्था से सभी वार्डों में कार्य करवाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading