30 July 2026

नाबालिक को भगाकर जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

सागर कश्यप पुत्र मनोहर कश्यप निवासी देशी गांव मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 19 वर्ष


दिनांक 25.09.2023 को वादी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना दी की उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को सागर कश्यप पुत्र मनोहर कश्यप निवासी देशी गांव मोथरोवाला भागा कर ले गया है l वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सँ0- 382/2023 धारा 363 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26/09/23 को वादी की नाबालिग पुत्री को बरामद कर अभियुक्त सागर कश्यप पुत्र मनोहर कश्यप निवासी देशी गांव मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया l पीड़िता के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 354 A/ 366A आईपीसी व 7/8 पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई l पीड़िता को आवश्यक कार्यवाही करने के बाद इसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया है।

*नाम पता अभियुक्त-*

सागर कश्यप पुत्र मनोहर कश्यप निवासी देशी गांव मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 19 वर्ष

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, प्रभारी चौकी बायपास देहरादून
2- उ0नि0 स्मृति रावत
3- का0 हेमन्ती बहुगुणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading