29 July 2026

Big news होटल में काम करने वाले युवक को मारी गोली

0

22 वर्षीय युवक को तीन बाइक सवारो युवक को मारी गोली

हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोड़ी बेलवाला स्थित हाथी पुल के पास एक बेंच पर युवक सो रहा था की तभी तीन युवक बाइक पर आये और आते ही कारण उर्फ कन्नू के सर में गोली मार दी जिससे कारण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरु कर दी। घटना को अंजाम देने वाले युवक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वही पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है।

हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला में एक ठेली पर कार्य करने वाले युवक की हर्षित चड्ढा ने कारण उर्फ कन्नू के सर में गोली मारकर हत्या कर दी जिससे शहर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँचे एसएसपी ने बताया की हाथी पुल पर प्रात 5:30 बजे की सूचना आई थी कि एक युवक को गोली मार दी गई है जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी युवक की शिनाख्त  करण उर्फ कन्नू जो कनखल का निवासी है और करीब 20 साल उसकी उम्र है और उसकी मौके पर मृत्यु हो गई थी, क्योंकि मौके पर जो पूछताछ की गई पुलिस के द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर अधिकारीगण द्वारा तब जानकारी मिली कि एक युवक और दो अन्य युवक थे एक के द्वारा फायर किया गया दो और अन्य युवक थे जो साथ में वहां से भागे थे लगातार हमारी टीम जो  सीसीटीवी फुटेज और अन्य पूछताछ के आधार पर टीम लगाई गई थी और टीम को इसमें अभी एक जो मुख्य हमलावर था जिसका नाम है हर्षित चड्डा है को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, क्या कारण रहा किस कारण से यह हत्या की गई और ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया इसके पीछे क्या वजह थी सारी चीज तो पूछताछ के बाद क्लियर हो पाएंगे लेकिन अभी तक इस मामले में जो मुख्य हमलावर था उसकी गिरफ्तारी हो गई है ,यह भी लोकल कनखल का ही रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading