30 July 2026

स्याही कांड पर दारा सिंह चौहान का बयान, सपा प्रत्याशी के इशारे पर हुई घटना

0

स्याही कांड पर दारा सिंह चौहान का बयान, सपा प्रत्याशी के इशारे पर हुई घटना

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होना है। इसके लिए भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को प्रचार पर निकलने के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के चेहरे पर एक युवक काली स्याही फेंककर फरार हो गया। घटना अदरी चट्टी के पास दोपहर में हुई। जानकारी होते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई|

 

पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा कि विरोधी पार्टी हार के डर से बौखला गई है। उन्होंने सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके इशारे पर कार्यकर्ताओं ने यह कृत्य किया है। दोषी को कठोर दंड मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading