25 July 2026

वाहन रिकवरी एजेंसीज पर दून पुलिस द्वारा कसी जाएगी नकेल

0

गाड़ियों को रिकवर करते समय संबंधित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न करते हुए उक्त व्यक्ति को अपने वाहन से उसके गंतव्य तक छोड़ना अनिवार्य है।

विभिन्न माध्यम से एसएसपी देहरादून को शिकायते प्राप्त हो रही है कि फाइनेंस कंपनियों द्वारा अधिकृत की गई रिकवरी एजेंसीज द्वारा रिकवरी के दौरान कस्टमर को कहीं भी रोककर उनसे अभद्रता करते हुए गाड़ियों की रिकवरी की जा रही है, साथ ही गाड़ियों की रिकवरी के समय संबंधित थानों को सूचित नहीं किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार फाइनेंस कंपनियों की तरफ प्राधिकृत रिकवरी एजेंसीज को जिस क्षेत्र से भी गाड़ियों की रिकवरी करनी हो, उन्हें संबंधित थाने को इस संबंध सूचित करना तथा गाड़ियों को रिकवर करते समय संबंधित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न करते हुए उक्त व्यक्ति को अपने वाहन से उसके गंतव्य तक छोड़ना अनिवार्य है। उक्त शिकायतो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने थाना क्षेत्रों में स्थित फाइनेंस कंपनियां की लिस्टिंग करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने तथा उनके साथ गोष्ठी कर उन्हें नियमों के संबंध में अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त भविष्य में यदि किसी फाइनेंस कंपनी द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से किसी व्यक्ति के साथ अभद्रता करने, गाड़ी छीनने अथवा मारपीट करने संबंधी शिकायते आने पर संबंधित फाइनेंस कंपनी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए कठोर वैज्ञानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading