25 July 2026

बुज़ुर्ग महिला के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, परिजनों से मिलवाया

0

चौकी बालावाला आकर एक महिला ने बताया कि लक्ष्मण एनक्लेव वालावाला में एक बुजुर्ग महिला भटक रही है जो अपना घर का पता भूल गई है ।

चौकी बालावाला आकर एक महिला ने बताया कि लक्ष्मण एनक्लेव बालावाला में एक बुजुर्ग महिला भटक रही है जो अपना घर का पता भूल गई है । सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर बुज़ुर्ग महिला से पूछताछ की तो पता चला कि वाह चमोली जनपद की मूल निवासी है तथा आज अपनी बेटी के घर पर आई थी , घर से बाहर घूमने आई थी पर रास्ता भटक गई थी। महिला को चौकी पर लाकर स्नेह पूर्वक उनकी सेवा की गई तथा जनपद के सभी थानों को CCR के जरिए सूचना प्रेषित की गई। पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से उक्त महिला को उसके पुत्र श्री महेंद्र पाल सिंह चौहान की जानकारी कर उनके सुपूर्द किया गया। महिला के परिजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading