8 August 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ने ली लोकसभा चुनाव बैठक

0

नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त वी षाणमुगम ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत जनपद के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्य चुनाव आयुक्त वी षणमुगम ने बताया कि हरिद्वार जनपद की रिव्यू बैठक में चुनाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई है। चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की पूरी तैयारी है। हरिद्वार जनपद में नोडल स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में ईवीएम मशीन भी मंगा ली गई हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तनाती की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जो नए मतदाता चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं उन्हें ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading