भाजपा EVM में करती है घोटाला, हरक सिंह रावत ने लगाया आरोप
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी का मैजिक ईवीएम पर है
![](https://i0.wp.com/uttrakhanddiscovery.com/wp-content/uploads/2023/12/image_editor_output_image1407223583-1703316973255.jpg?fit=347%2C462&ssl=1)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हार की वजह बताइ है । उन्होंने इसका दोष ईवीएम में गड़बड़ी पर लगाया है। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में यह पूरा भरोसा था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, समाचार चैनलों के सर्वे कांग्रेस के पक्ष के होने के बाद भी विपरीत परिणाम आए हैं, जो चौंकाने वाले है । पूर्व कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी का मैजिक ईवीएम पर है जिसके कारण तीन राज्यों में उन्हें प्रचंड जीत मिली है।