6 August 2026

तेल भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप पर मारपीट, बीच बचाव करने आए व्यापारी पर मारा चाकू

0

तेल भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप पर मारपीट, बीच बचाव करने आए व्यापारी पर मारा चाकू

भवानीगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने को लेकर चार युवकों ने पहले पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट की। फिर बीच बचाव करने आए एक व्यापारी के सिर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया था। जबकि एक अन्य आरोपी को सुबह गिरफ्तार किया। वहीं चौथे की तलाश की जा रही है।

रात करीब 11:45 बजे करीब भवानीगंज स्थित ओंकार नाथ पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर चार युवक बाइक में तेल डलवाने पहुंचे। इसी बीच पेट्रोल पंप कर्मी शुभम से उनकी पहले बाइक में तेल लगाने को लेकर बहस हो गई। आरोपियों ने मौके पर पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट करना शुरू कर दिया। पेट्रोल पंप कर्मी भागते हुए पंप के सामने चाय की दुकान में पहुंचा। बीच बचाव में आए चाय वाले जैद के सिर पर आरोपियों ने चाकू मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading