25 July 2026

बिग ब्रेकिंग ,देहरादून मे एक ही दिन मे चार मौतें

0

तीन लोगों ने की आत्महत्या

तीन लोगों ने की आत्महत्या

सहस्त्रधारा रोड पर व्यक्ति ने की आत्महत्या

रायपुर पुलिस को कण्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून के एक निजी होटल मे एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली गयी है

सूचना पर पुलिस टीम होटल पहुंची तो एक व्यक्ति छत की रेलिंग पर रस्से के फंदे से फांसी लगाकर बाहर दीवार की तरफ लटका हुआ था

व्यक्ति की पहचान रवि रावत पुत्र मनीराम सिंह रावत उम्र 24 वर्ष निवासी नवादा नियर पंजाब नेशनल बैंक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई।

जानकारी करने पर उक्त मृतक रवि रावत उपरोक्त द्वारा अन्य पार्टनर अनुराग रावत व राहुल के साथ मिलकर होटल 2023 में लीज पर लिया था

सूत्रों के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते की गयी आत्महत्या

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल भिजवाकर कर रही है आगे की कार्यवाही

डोईवाला मे पेड़ से लटका मिला शव

डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई है कि मढ़ी माई मंदिर से कुआं वाला की तरफ लगभग 200 मी0 अंदर जंगल के बीच में एक अज्ञात पुरुष का शव पेड़ से लटका हुआ है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँचने पर एक अज्ञात व्यक्ति पेड़ की टहनी पर नायलॉन की बेल्ट तथा गमछे से लटका हुआ मिला ।

शव की तलाशी लेने पर कोई पहचान संबंधी परिचय पत्र नहीं मिला है

शिनाख्त करने और आसपास लोगों से जानकारी करने पर शव की पहचान नहीं हो पाई है।

शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवाया गया ह फिलहाल पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा व्यक्ति, मौके पर मौत

डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत केशवपुरी तिराहे के पास निर्माणधीन बिल्डिग के चौकीदार ने सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति उक्त बिल्डिंग से गिरकर अचेत अवस्था मे बिल्डिंग के पास पडा है

जिसको चौकीदार द्वारा 108 एम्बुलेंन्स के माध्यम से सरकारी अस्पताल डोईवाला भिजवाया गया था

हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया

मृतक की पहचान महेन्द्र सिह पुत्र कीर्ति सिह निवासी संगतियावाला थाना डोईवाला देहरादून उम्र 43 वर्ष के रूप में हुयी

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की मृतक शराब पीने का आदी था। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। घटना के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।

डोईवाला मे शादीशुदा महिला ने लगायी फांसी

थाना श्यामपुर हरिद्वार मे व्यक्ति ने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर लगाए उसे मारने के आरोप

3 साल पहले हुई थी महिला की शादी

ससुराल पक्ष के अनुसार महिला ने अपने कमरे में खिड़की पर रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया

फिलहाल महिला कि मौत के कारणों को जान ने के लिए तफ्तीश मे जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading