28 July 2026

दहशत: 5 साल की बच्ची को गुलदार ने बगीचे से उठाया , घर के पास बगीचे से शव बरामद

0

कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक में गुरुवार शाम आंगन में खेल रही पांच साल की बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया।

कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक में गुरुवार शाम आंगन में खेल रही पांच साल की बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बगीचे में बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कुछ ही समय के अंदर गुलदार ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया है उसके बावजूद सारी जानकारी होने के बाद भी वन विभाग इस गुलदार को पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक निवासी राजू गैड़ा के घर के सामने ही बगीचा है। कल देर शाम पांच वर्षीय बेटी गौरी आंगन में खेल रही थी। तभी अचानक आया गुलदार बच्ची को उठाकर बगीचे में ले गया। घर से 100 मीटर दूर बगीचे में नाले के पास बच्ची का शव बरामद हुआ। एसओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांत नायक ने सुबह घटनास्थल का जायजा लिया। डीएफओ नायक ने बताया कि क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ा जाएगा। गुलदार को पकड़ने के लिए वार्ड के लोगो ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading