5 August 2026

टैया पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद, घंटों लगा जाम

0

टैया पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद, घंटों लगा जाम

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैया पुल के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। हाईवे के बंद होने के बाद दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बीआरओ के द्वारा हाईवे को साफ करने का काम भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने से हाईवे बार-बार बंद हो रहा है।

 

शनिवार को भी तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से करीब 16 घंटे बंद रहा था। इस दौरान वाहन चालकों सहित चारधाम यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। हाईवे बंद होने से क्षेत्र में दूध, समाचारपत्र, सब्जी व अन्य जरूरी वस्तुएं समय पर नहीं पहुंच पाई। वहीं भल्लेगांव के पास भी भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया था जिसे शाम तक ही सुचारू किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading