5 August 2026

भारी बारिश से उफान पर नदिया, कलसिया नाले के पास कई मकान ध्वस्त

0

भारी बारिश से उफान पर नदिया, कलसिया नाले के पास कई मकान ध्वस्त

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में सबसे अधिक हुआ है, कल शाम से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कलसिया नाला पूरी तरह से उफान पर आ गया। कलसिया नाले के आसपास कई मकानो को काफी खतरा हो गया है, तो वहीं कई मकान ध्वस्त भी हुए हैं।

लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा उन लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था और उनके खाने पीने के इंतजाम भी प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए थे, काठगोदाम में सबसे अधिक नई बस्ती, बद्रीपुरा समेत गौला बैराज के आसपास नुकसान हुआ है, वहां के लोगों का कहना है कि आज तक उन्हें कलसिया नाले का रौद्र रूप इतना था|

आज तक किसी ने नहीं देखा, उन्होंने अपनी आप बीती बताते हुए कहा की कलसिया नाले ने भयभीत कर दिया जिसके वजह से हर जगह सिर्फ चीख पुकार मच गई, भय के माहौल के बीच सिर्फ भागो भागो की आवाज ही सुनाई आ रही थी|

प्रशासन और पुलिस लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे थे, लेकिन उनके मन में अभी भी भय बना हुआ है, कि उनके घरों में आई दरार या जिनके घर ध्वस्त हो गए हैं उनका क्या होगा, ऐसे में पीड़ितों ने मांग करते हुए कहा की सरकार और प्रशासन उन्हें मुआवजे के साथ ही उनको घर को कैसे बचाया जाए इस पर काम करे। वही पहाड़ों में लगातार बारिश से नदी और बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं, गौला नदी का जल स्तर बढ़ने से उफान पर बह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading