5 August 2026

पति को लगा अवैध संबंधों का पता तो रास्ते से हटाया, पत्नी ने प्रेमी की मदद से ली जान

0

पति को लगा अवैध संबंधों का पता तो रास्ते से हटाया, पत्नी ने प्रेमी की मदद से ली जान

उत्तराखंड के बाजपुर में केशावाला में अहमद हसन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत नहीं हुई थी बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी की मदद से उसकी जान ली थी। पहले उसे नींद की गोलियां खिलाईं फिर तकिये ये मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

कोतवाली में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सितंबर 2021 में अहमद हसन बहरीन गया था। वहां लौटने पर ससुराल के पास ही मकान बनाकर रहने लगा। उसने गांव में ही दवाखाना भी खोल लिया। इधर करीब आठ महीने पहले अहमद हसन की पत्नी रूबीना और रिश्ते के भाई दानिश का मेलजोल हो गया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। एसएसपी के अनुसार इसी साल फरवरी में दानिश सऊदी अरब चला गया। इस दौरान उसकी रूबीना से व्हाट्सएप पर बात होती रही। दानिश सऊदी अरब से लौटा तो उसने और रूबीना ने अहमद हसन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रूबीना का प्रेमी दानिश योजना के तहत सोमवार को सऊदी अरब की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जाने की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे घर के बाहर दबोच लिया। दानिश के पास दो साल का वीजा भी है। उन्होंने कहा कि व्हाट्स एप पर हुई चैटिंग की जांच कराई जाएगी। एसएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading