5 August 2026

घर में सो रहे पति पत्नी की गला रेत कर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

0

ट्रांजिट कैम्प में घर में घुस कर युवक ने पति-पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हल्ला सुनाई देने पर सास को भी पेट मे चाकू मार घायल कर दिया। जिनका सिविल लाइन स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर उच्चधिकार्यो ने मौके पर पहुंच दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

 

संजय यादव (38) अपनी पत्नी सोनाली (34) और दो बच्चों अन्नू व जय के साथ शिवनगर वार्ड नंबर 7 ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर में रहते हैं। बुधवार रात वह 11 बजे करीब सो गए। बेटी अन्नू संजय और सोनाली के साथ तो बेटा जय नानी गौरी मंडल के साथ दूसरे कमरे में सोया था। रात लगभग दो बजे पड़ोस में पूर्व में किराए पर रहने वाला युवक चाकू ले घर में घुस गया। उसने संजय का गला रेत हत्या कर दी। संजय के चिल्लाने पर सोनाली और बेटी अन्नू की नींद खुल गई। युवक ने सोनाली की भी गला और हाथ की नस रेत कर हत्या कर दी। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी ले कर दबिश दे उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading