27 July 2026

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आईएफएस अफसर पर महिला उत्पीड़न का आरोप

0

गरिमा दसौनी ने कहा सरकार को उस अधिकारी पर लगे आरोपों की जांच कर जल्द-जल्द से कार्रवाई करनी चाहिए ।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने आज पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आईएफएस रैंक के अफसर पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेट्री आईएफएस रैंक के सुशांत पटनायक ने अपनी एक जूनियर का एक बार नही बल्कि कई बार उत्पीडन किया। उन्होंने बताया की जिसके साथ उत्पीड़न हुआ जो की उत्तरकाशी से भाजपा के पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत की सुपुत्री हैं। उन्होंने बताया उत्तरकाशी से पूर्व विधायक की सुपुत्री द्वारा लिखित में प्रदेश के डीजीपी से शिकायत की गई है। गरिमा दसौनी ने कहा की सुशांत पटनायक पर महिला उत्पीड़न का ये पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई बार आरोप लग चुके हैं। गरिमा दसौनी ने कहा सरकार को उस अधिकारी पर लगे आरोपों की जांच कर जल्द-जल्द से कार्रवाई करनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading