5 August 2026

बकरी दिलवाने के नाम पर मारपीट और लूट की घटना को दिया अंजाम, ISBT देहरादून का मामला

0

देहरादून बकरी खरीदने के लिए आये एक व्यक्ति के साथ अज्ञात लुटेरों ने मारपीट कर लूट

देहरादून बकरी खरीदने के लिए आये एक व्यक्ति के साथ अज्ञात लुटेरों ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया हुआ यूँ उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र का एक निवासी देहरादून बकरी खरीदने पहुंचा था ISBT देहरादून के पास उसे 02 स्कूटी सवार मिले, जिनसे बकरा मण्डी का पता पूछने पर उनके द्वारा खुद भी बकरी मंडी की ओर जाने की बात कहते हुए व्यक्ति को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। उसके बाद स्कूटी सवार दोनों लूटेरे अपने घर में बकरियां होने की बात कहते हुए उसे अपने साथ ले गए तथा शकुन्तला एन्कलेव के अन्दर आखरी में स्थित एक खाली कमरे मे ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल फोन व 45,000/-रु0 छीनकर भाग गये।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामले ला संज्ञान लेते हुए मुखबीर तंत्र कि सूचना पर आरोपी सतबीर उर्फ मलाई तथा अजहर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया है
पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि घटना मे उनके साथ उनका तीसरा साथी अमजद उर्फ भूरा भी था, जिसके पास शेष रकम व वादी का मोबाइल है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading