28 July 2026

महिला की सिर कटा शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

0

महिला की सिर कटा शव मिलने से सनसनी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृत महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने लोगों से महिला की पहचान में मदद करने की अपील की है.

मामला रामकोला थाने के परवरपार गांव के पास का है. मंगलवार को गांव के कुछ लोग सुबह के समय शौच के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में उन्हें तेज दुर्गंध आई. सभी ने सोचा कि कोई जानवर मरा होगा. इस पर उन्होंने झाड़ियों और आस-पास की जगह खोजी. इसी दौरान उन्हें खजुरिया शाखा नहर में महिला की सिर कटी लाश दिखी. शव पर कीड़े लगे थे. इसके बाद गांव वालों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. महिला की पहचान न हो सके इसलिए हत्या के बाद सिर काट कर शव नदी में बहाने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, शरीर पर कपड़ा ना बरामद होना दुष्कर्म की ओर भी इशारा कर रहा है. फिलहाल पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुलाकर हुलिए के आधार पर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने लोगों से महिला की पहचान में मदद करने की अपील की है. इसके साथ ही कटे हुए सिर की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading