28 July 2026

24 को मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे बैठक

0

24 को मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे बैठक

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक अब सितंबर में नरेंद्रनगर में होगी। पहले यह बैठक 15 अगस्त को नरेंद्र नगर में निर्धारित की गई थी। इस विषय में सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ के सीएम और इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री शिरकत करेंगे।

अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जुलाई में इस बैठा के को आयोजित किया जाना था लेकिन बरसात के चलते आयोजन को टाल दिया गया अब सितंबर महीने में इस बैठक को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि देश में पांच क्षेत्रीय परिषदें हैं, जिनकी शुरुआत 1957 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15-22 के तहत की गई थी। इससे पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक 22 अगस्त 2022 को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भोपाल में संपन्न हुई थी.

इस साल मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक उत्तराखंड में होने जा रही है। बैठक में तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading