नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पोक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
कांग्रेस का कहना है कि एक और तो सरकार बेटी बचाओ बेटी बचाओ अभियान चलाती है और दूसरी और उनके नेता ऐसा गलत काम करते हैं।
![](https://i0.wp.com/uttrakhanddiscovery.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2024-01-01-11-51-33-91_7352322957d4404136654ef4adb64504.jpg?fit=640%2C362&ssl=1)
चंपावत में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पोक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिक लड़की की मां के द्वारा दी गई पुलिस को तहरीर के बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। वहीं इसी को लेकर गुस्साए कांग्रेसियों ने आज प्रदेश भर में पुतला दहन किया। देहरादून में महानगर कांग्रेस ने एस्ले हॉल चौक पर मंडल अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया और सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस का कहना है कि एक और तो सरकार बेटी बचाओ बेटी बचाओ अभियान चलाती है और दूसरी और उनके नेता ऐसा गलत काम करते हैं।