28 July 2026

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों को जखीरा बरामद

0

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों को जखीरा बरामद

दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर है कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों को जखीरा बरामद किया गया है. दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी मध्य प्रदेश के सागर का रहने वाला है. आरोपी के कब्जे से 21 पिस्टल बरामद किए गए हैं. ये हथियार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से आए थे. दिल्ली पुलिस ने इंटरस्टेट हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार किया है. ये हथियार दिल्ली-NCR के गैंगस्टर्स और एंटी सोशल एलिमेंट को सप्लाई होने थे

 

बता दें कि पकड़े गए आरोपी का नाम लाल सिंह के रूप में हुई है जो कि एमपी के सागर का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक पिस्टल को 7 हजार रुपये में खरीदता था और 25 -30 हजार रुपये में बेच दिया करता था. पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी कि क्या वो अकेला है या उसके साथ और भी लोग हैं जो हथियारों की स्मगलिंग में उसका साथ दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading