26 July 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दी इस विधायक को नसीहत

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है

उत्तराखंड के द्वाराहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. बीते 16 सितम्बर की रात विधायक का पारा चढ़ गया. वह अपने समर्थकों के साथ द्वाराहाट इंजीनिरिंग कॉलेज के निदेशक केके एस मेर पर आगबबूला होते हुए उनके आवास पर धमक उठे.

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है जिस तरीके से वीडियो में विधायक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के हर मसले पर बयान आते हैं इसलिए इस मामले पर भी कांग्रेस नेताओं को बयान देना चाहिए।


वहीं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का इस मामले में कहना है कि चाहे अधिकारी हो या विधायक सभी को अपनी हद में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने भी इस वीडियो को देखा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के विधायक हैं, इसलिए उनको अपने बोलने पर संयम रखना चाहिए। नाराजगी व्यक्त करने का तरीका सामान्य होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading