27 July 2026

रक्षाबंधन समारोह की धूम, बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी

0

रक्षाबंधन समारोह की धूम, बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी

मसूरी विधानसभा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित ‘रक्षाबंधन समारोह 2023’ का आयोजन किया गया। जिसमे 15 हजार से अधिक बहनों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वही मंत्री गणेश जोशी ने हजारों की संख्या में पहुंची बहनों पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पदमश्री एवं पदम भूषण पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टपकेश्वर महादेव मन्दिर के महन्त कृष्णा गिरी महाराज और उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शिरकत की। आपको बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया और कई सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी।

 

वहीं हजारों की संख्या में पहुंची बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की तो कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading