29 July 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की नगर प्रतिमा

0

सभी से एक बार अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के दर्शन करने की भी अपील की।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून सालावाला में आयोजित पवित्र अक्षत कलश यात्रा में सम्मिलित होकर कबीना मंत्री गणेश जोशी में जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत के दर्शन पूजन कर भव्य अक्षत कलश पद यात्रा में भाग लिया और आशीर्वाद भी प्राप्त किया। यात्रा की अगुवाई सिर पर मिट्टी के कलश लेकर कर चल रही महिलाओं द्वारा की गई।
नगर परिक्रमा के दौरान कलश पद यात्रा में बढ़चढ़ कर क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया। अक्षत पूजन कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह- जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मोदी जी अगर देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो रामलल्ला के मंदिर के मार्ग जो प्रशस्त हुआ है। जिसका देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमल द्वारा 22 जनवरी को लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा पूरे देश में उत्सव का माहौल है,पूरा देश राममय नज़र आ रहा है। उन्होंने कहा जगह-जगह अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है, मंदिरों में स्वच्छता अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा रामलल्ला करोड़ों हिंदुओं का आस्था का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने रामजन्म भूमि आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब हम राम जन्मभूमि आंदोलन में थे, तो हम नारा लगाते थे कि “कसम राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे और कुछ लोग कहते थे की तारीख नही बताएंगे। उन्होंने कहा अब तारीख भी तय हो गई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान राम से समस्त देश एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की और सभी से एक बार अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के दर्शन करने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading