28 July 2026

मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, नानू में एक अस्थायी और वैकल्पिक हेलीपैड स्थापित

0

मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, नानू में एक अस्थायी और वैकल्पिक हेलीपैड स्थापित

जिला प्रशासन एवं SDRF को दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रुद्रप्रयाग के मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। नानू में एक अस्थायी और वैकल्पिक हेलीपैड स्थापित किया गया है, जहां लोग पैदल पहुंच रहे हैं, इसके उपरांत उन्हें रांसी गांव पहुंचाया जा रहा है, जहां से वे सुरक्षित आगे बढ़ रहे हैं।

 

साथ ही जोशीमठ के हेलंग कस्बे में आवासीय भवन टूटने से लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम को राहत एवं बचाव के निर्देश दे दिए थे। जिसमें गंभीर घायलों के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारी सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, हम प्रत्येक परिस्थिति में प्रदेश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading