5 August 2026

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को मिली जान से मारने की धमकी, पूलिस ने किया मुकदमा दर्ज

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को मोबाइल फोन पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि जौनपुर सुखरो निवासी सुरेश शर्मा पुत्र हरीश चंद्र शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने एक मोबाइल नंबर देकर बताया कि उक्त नंबर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को किसी अनजान व्यक्ति ने फोन किया। उस व्यक्ति ने एक समुदाय विशेष को उत्तराखंड में बसाने का आरोप लगाते हुए पहले भाजपा को गाली दी। उसका विरोध करने पर उसने गालीगलौज और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से उक्त व्यक्ति को तलाश कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading