30 July 2026

एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0

एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

थाना वसंत विहार पर दिनांक 20 अगस्त 23 को रात्रि में सीसीआर द्वारा सूचना दी कि ग्राम लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली गई है, जिस पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत विहार एवम हल्का प्रभारी स्वयं मौके पर गए तो पाया कि मृतक को पूर्व में ही उसके परिजन एवं चीता कर्म0गण प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर ले आए है।

मृतक का नाम खड़क सिंह पुत्र रामचंद्र, उम्र 49 वर्ष, ग्राम लक्ष्मीपुर थाना वसंत विहार देहरादून है, मृतक द्वारा अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अड़ोस- पड़ोस द्वारा बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था तथा अत्यधिक शराब पीने का आदी था। म्रतक के पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading