5 August 2026

बिना अवकाश के स्कूल से गायब रहना पड़ा प्रधानाध्यापक को महंगा, कार्यों में लापरवाही बरतनो पर निलंबित

0

बिना अवकाश के स्कूल से गायब रहना पड़ा प्रधानाध्यापक को महंगा, कार्यों में लापरवाही बरतनो पर निलंबित

पौड़ी

 

पौड़ी गढ़वाल जिले के जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ के प्रधानाध्यापक को किया गया निलंबित,

 

शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतना और बिना अवकाश के स्कूल से गायब रहने पर की गई कार्यवाही,

 

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबन का आदेश जारी किया गया,

 

लापरवाह प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया,

 

बीते अप्रैल और मई महीने में कई दिन बिना अवकाश स्वीकृत के स्कूल से नदारद रहे प्रधानाध्यापक,

 

अधिकारियों द्वारा जवाब भी मांगा गया लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया,

 

मार्च-अप्रैल और मई माह में बायोमेट्रिक उपस्थिति से प्रधानाध्यापक के अनुपस्थिति रहने की भी पुष्टि हुई,

 

विद्यालय अनुदान का समुचित उपयोग नहीं करने, विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजकीय कार्यों में सहयोग न करने तथा आरटीई अधिनियम का उल्लंघन करने सहित कई आरोप प्रधानाध्यापक पर लगे हैं,

 

उप शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच की गई जिस पर प्रधानाध्यापक हरित कुमार को निलंबित कर दिया गया,

 

उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सबद्ध करते हुए अगले 20 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading