5 August 2026

जनपद पौड़ी – गुमखाल क्षेत्र में ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने वाहन चालक को किया रेस्क्यू

0

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ  वाहन में मौजूद चालक को रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।



कल रात देर रात, थाना सतपुली से एस0डी0आर0एफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एस0डी0आर0एफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एस0डी0आर0एफ रेस्क्यू टीम आरक्षी सुभाष चन्द के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ वाहन में मौजूद चालक को रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल चालक द्वारा बताया गया कि वह उक्त वाहन को गुमखाल से द्वारीखाल मार्ग पर ले जा रहा था अचानक रास्ते में एक स्कूटी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसे एस0डी0आर0एफ द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया।


*घायल व्यक्ति का नाम*:- श्री संजय नेगी उम्र 40 वर्ष पुत्र बलवीर नेगी
निवासी :- सिमल्या पट्टी लंगूर पाल्या, जिला पौड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading