25 July 2026

कार्यकाल ख़त्म होने के बाद भी दफ़्तर में बैठा रहा ये अधिकारी , वजह पूछने पर कही यह बात

0

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. जगमोहन सिंह राणा का कार्यकाल गुरुवार 26 अक्तूबर को समाप्त हो गया,

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. जगमोहन सिंह राणा का कार्यकाल गुरुवार 26 अक्तूबर को समाप्त हो गया, लेकिन वो शुक्रवार को भी आयोग दफ्तर में बैठे रहे। कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. जगमोहन सिंह राणा का कार्यकाल गुरुवार 26 अक्तूबर को समाप्त हो गया, लेकिन वो शुक्रवार को भी आयोग दफ्तर में बैठे रहे। इसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जून में लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के इस्तीफा के क्रम में, वरिष्ठतम सदस्य डॉ. जगमोहन सिंह राणा कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।लेकिन राणा का छह साल का कार्यकाल भी गुरुवार 26 अक्तूबर को पूरा हो चुका है। अभी तक कार्मिक विभाग ने यहां किसी को चार्ज भी नहीं सौंपा है, इस कारण तकनीकी तौर पर आयोग अध्यक्ष का पद अभी खाली चल रहा है। लेकिन राणा शक्रवार को पूर्व की तरह शुक्रवार को फिर आयोग मुख्यालय पहुंच, अपने दफ्तर में बैठे नजर आए। इस कारण विपक्ष ने तत्काल ही इसे मुद्दा बना दियाये किसने कहा कि मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। मेरे कार्यकाल के बारे में शासन से पूछिए, मुझे शासन से कोई सूचना नहीं मिली है। शासन जैसा कहेगा, वही होगा

वही बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि सिस्टम कैसे सुधरेगा जब सिस्टम के लोग ही सिस्टम को बिगाड़ने में लगे हैं। रिटायरमेंट के बाद भी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा आयोग की महत्वपूर्ण फाइलों का निपटारा करना दुर्भाग्यपूर्ण कहीं ना कहीं गड़बड़ियों की ओर इशारा करता है यह कृत्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading