28 July 2026

अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव वी सतीश, जानिए क्यों ये दौरा रहेगा खास

0

.सतीश ने मुख्यालय में सबसे पहले हर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और प्रभारियों से अलग-अलग चर्चा कर अब तक के कामकाज और कमियों की जानकारी ली।

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव वी.सतीश भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे… इस दौरान उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वी.सतीश ने मुख्यालय में सबसे पहले हर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और प्रभारियों से अलग-अलग चर्चा कर अब तक के कामकाज और कमियों की जानकारी ली।उन्होंने पदाधिकारियों से ये भी जाना कि अब तक कितने लोग राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। जो लाभ से वंचित हैं, उसकी वजह क्या है? इसके बाद सतीश ने कहा कि हर योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए व इसमें सभी मोर्चों के पदाधिकारियों का अहम रोल है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पूर्व हर वर्ग को किसी न किसी योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित थे महेंद्र भट्ट ने बताया कि वी सतीश मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों से भी चर्चा करेंगे। कई ऐसे विषय हैं जो केंद्र के हिसाब से लागू होने हैं जबकि कुछ राज्यों की परिस्थितियों पर निर्भर हैं।

https://youtu.be/ZiiRDaZPhfs?si=LgkmxLzm8LK0BjUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading