29 July 2026

डाकपत्थर के एक घर में निकला दुनिया का सबसे जहरीला साँप काॅमन करैत

0

आस पड़ोस में हल्ला मच गया इस बीच साँप सोफे के अंदर छुप गया वहीं स्थानीय लोगों ने साँप निकलने की सूचना फोन द्वारा वन विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा को दी मौके पर पहुँचे


बताते चलें डाकपत्थर के में एक घर में खतरनाक साँप के निकलने से हड़कंप मच गया लोग काफी ज्यादा डर गये। दरअसल शाम के वक़्त संतोष कुमार के घर पर सौफे में एक साँप घर वालो ने छुपते हुए देखा जिसे देखकर घर के लोग घबरा गये तुरंत आस पड़ोस में हल्ला मच गया इस बीच साँप सोफे के अंदर छुप गया वहीं स्थानीय लोगों ने साँप निकलने की सूचना फोन द्वारा वन विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा को दी मौके पर पहुँचे आदिल ने थोड़ी मशक्कत के बाद साँप को सौफे में ढूंढ लिया जिसके बाद उन्होंने सभी लोगों को सावधान किया की ये दुनिया का सबसे खतरनाक साँप काॅमन करैत है जिसके डसने पर दस पंद्रह मिनट में ही इंसान की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया की यह साँप लाइट में बाहर नहीं निकलेगा ये अंधेरे में रहने वाला सरीसृप है जिसके बाद कमरे की लाइट्स बंद की गयी और कड़ी मशक्कत के बाद साँप को बमुश्किल बाहर निकालकर सावधानी के साथ उसका रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आदिल ने बताया की भारत में सबसे ज्यादा मौत इस साँप के डसने से होती हैं जो रात को अंधेरे में घरों में घुसता है जिसके डसने का पता भी नहीं चलता ये‌ इंसानों के पास उनकी हार्ट बीट को‌ महसूस कर उन तक पहुँचता है और ज्यादातर मौको पर सोये हुए लोगों को ही डसता है लाइट्स में ये साँप दिन भर घर में ही छुपा रहता है बताया की आमतौर पर सुस्त सा दिखने वाला ये साँप इंसानी संपर्क में आते ही बिजली से भी तेज फुर्तीला हो जाता है बताया की देखने में ये साँप बड़ा नहीं होता लेकिन दुनिया के टाॅप के पाँच जहरीले साँपो में इसकी गिनती होती है जिसके जहरीले दांत इतने बारीक होते हैं कि इसके द्वारा डसने का पता भी नहीं चलता और इंसान सोया ही रह जाता है। सर्प मित्र आदिल द्वारा खतरनाक साँप काॅमन करैत को सुरक्षित टिमली रेंज के जंगल में दुर्गम क्षेत्र में छोड़ा गया।

https://youtube.com/shorts/VJ0QvE6kUmM?si=i8WgHPXEPDU0pzrp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading