5 August 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा प्रवक्ता की नसीहत, माफी मांगने से कुछ नहीं होगा

0

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का वह वीडियो जिसमें उन्होंने गढ़वाली लोगों को यह कहते हुए संबोधित किया कि दुनिया आप पर थूक रही होगी उसके बाद कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी का भी एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह उन्हीं की बातों को दोहराते हुए नजर आ रहे थे।

इसके बाद तो भाजपा ने करन माहरा के साथ-साथ मनीष खंडूरी को भी घेरा और दोनों से माफी मांगने की मांग की। जिसके बाद करन माहरा ने तो माफी मांग ली लेकिन खंडूड़ी माफी ना मांगने में अड़ गए वही अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रीतम सिंह ने गढ़वाल के लोगों से माफी मांगी है, प्रीतम ने कहा है कि मैं गढ़वाल की जनता से माफी मांगता हूं।

वहीं प्रीतम सिंह के माफी मांगने के बाद भी बीजेपी कांग्रेस को इस मुद्दे में छोड़ने के मूड में नजर नही आ रही है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा उनके माफी मांगने से कुछ नही होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading