5 August 2026

देहरादून: मंदिर में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0

किसी की भी धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाना गलत है और यह कानूनी जुर्म है।

डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाता चौकी क्षेत्र में बीती रात मंदिर के गेट पर एक विशेष सामुदाय का युवक पेशाब करता हुआ नजर आया। इसी के साथ उस युवक ने मंदिर में पत्थर फेंककर कांच भी तोड़ दिया। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। इससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन में रोष है।वहीं देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। हिंदू संगठनों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि युवक की तलाश की जा रही है
धर्म चाहे कोई भी हो। किसी की आस्था से खिलवाड़ करना गलत है फिर चाहे वह हिंदू हो मुस्लिम हो सिख हो इसाई हो। भारत एक सांप्रदायिक देश है यहां सभी मिलजुल कर रहते हैं लेकिन किसी की भी धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाना गलत है और यह कानूनी जुर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading