26 July 2026

बुद्ध पूर्णिमा : धर्मनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ , भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

0

बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पुलिस ने भी सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात प्लान लागू किया गया है।बुधवार की रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर है। स्नान संपन्न होने तक यातायात प्लान लागू रहेगा। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि स्नान को लेकर रूट प्लान लागू करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को इसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक और भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading