27 July 2026

इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों की ठगी, साइबर ठग हरियाणा से गिरफ्तार

0

देहरादून: एसटीएफ की साइबर क्राइम की टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी करने वाला साइबर आरोपी को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया. साइबर अपराधी ने पीड़ित को इन्वेस्टमेंट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी की थी. शिकायत के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी.

बता दें कि प्रेमनगर देहरादून के निवासी पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि जुलाई 2025 को पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात महिला द्वारा फोन से सम्पर्क कर ऑनलाइन कार्य कर पैसे कमाने का लालच देकर एक टेलीग्राम पेज से जोड़ा और एक कंपनी से यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करने के लिए कहा गया. जिसके बाद पीड़ित के अपने और मां के खाते से अलग-अलग व्यक्तियों के खातों में जमा करवाकर कुल 27 लाख 38 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की गई. लेकिन कुछ समय बाद पीड़ित को खुद के साथ साइबर ठगी होने का आभास हुआ. जिस पर पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए साइबर क्राइम पुलिस ने घटना में प्रयोग बैंक खातों, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों और व्हाट्सअप की जानकारी के लिए सम्बन्धित बैंकों, सर्विस कंपनी से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया. प्राप्त डेटा के आधार पर साइबर अपराध आरोपी को चिन्हित करते हुए तलाश जारी की. जिसके बाद टीम ने आरोपी विनोद निवासी सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया. जो अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वर्क फ्रॉम होम ग्रुप बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देता था.आरोपी के खाते से धोखाधड़ी से संबंधित 8 लाख रुपए चेक के माध्यम से निकासी की गई थी.

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि अपना बैंक खाता किसी अन्य को उपयोग के लिए न दें. कमीशन, किराए पर खाता देना अपराध है, ATM कार्ड, OTP, PIN, UPI PIN साझा न करें. अज्ञात धनराशि आने पर तुरंत बैंक/पुलिस को सूचित करें और अंजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से बात न करें, न ही कोई सूचना/दस्तावेज दें. यदि कोई आपको पुलिस, सीबीआई, ईडी आदि का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट करने को डराए धमकाए तो घबराए नहीं, कोई भी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तार नहीं करती है. किसी भी प्रकार के प्रलोभनों में न आए. साइबर अपराध घटित होने पर 1930 नंबर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading