5 August 2026

उत्तरकाशी में आंगन में धूप सेंक रही महिला को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत

0

उत्तरकाशी: जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और हादसों में आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. वहीं लंबगांव मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित वाहन ने महिला को टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने लाए. जहां परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है. वहीं महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

घर के आंगन में धूप सेंक रही थी महिला: गौर हो उत्तरकाशी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां शुक्रवार सुबह मानपुर में रेखा मेहर (उम्र 42 वर्ष) पत्नी कीर्ति मेहरअपने आंगन में धूप सेंक रही थी. इस दौरान उत्तराकशी से चौरंगी की ओर जा रहा एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर घर की बाउंड्री वाल तोड़कर महिला को टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया. घटना को देखते परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिसके बाद महिला को अस्पताल लाया.

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया: जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने लेकर आई. वहीं थानाध्यक्ष भावना कैंथोला ने बताया कि घटन के बाद ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई गतिमान है. वहीं इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है

.हादसे की जांच में जुटी पुलिस: वहीं पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर की दीवार तोड़कर आंगन में घुस गया. इस दौरान वहां पर काम कर ही महिला उसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई, आनन-फानन में परिजन महिला को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे के बाद पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading