5 May 2026

केदारनाथ धाम में हाई अलर्ट, आयुक्त व आईजी का औचक निरीक्षण, जानिये क्या कुछ रहा खास

0

रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में जारी यात्रा 2026 के बीच व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय और गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए.

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, हेली सेवाएं और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए. जिनके त्वरित समाधान के निर्देश मौके पर ही दिए गए. उन्होंने दो टूक कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था पर विशेष सख्ती बरतते हुए निर्देश दिए गए. साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है.

स्वच्छता व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन गंभीर नजर आया. शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए. वहीं बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों पर नियमित रूप से बर्फ हटाने के निर्देश भी दिए गए. जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे.

आईजी गढ़वाल ने सुरक्षा तंत्र की समीक्षा करते हुए यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए. संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.
निरीक्षण के दौरान हेली सेवाओं और हेलिपैड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया. यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए. इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, आवास, भोजन और गैस जैसी जरूरी सुविधाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है.

आयुक्त ने बताया मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से रोका भी जा सकता है. उन्होंने कहा सभी विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation