27 July 2026

केदारनाथ मार्ग पर घोड़े का पैर फिसलने से यात्री घायल, ऑक्सीजन की कमी से युवती भी हुई बेहोश

0

घटना की सूचना मिलते ही एडीडीआरएफ (DDRF), वाईएमएफ (YMF) और आपदा मित्र टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया. दुर्गम और जोखिम भरे मार्ग के बावजूद टीम ने घायल यात्री को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकालते हुए मीठा पानी तक पहुंचाया. इसके बाद जंगलचट्टी टीम ने राहत कार्य को आगे बढ़ाते हुए घायल को चिरबासा हेलीपैड तक पहुंचाया.

रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान एक बार फिर घोड़े-खच्चरों से सफर कर रहे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. यहां घोड़े से गिरकर एक यात्री घायल हो गया. इसके अलावा ऑक्सीजन लेवल कम होने पर युवती बेहोश हो गई. वहीं, केदारनाथ में तैनात जवानों ने तत्काल कार्रवाई कर उनकी जान बचाई.

दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली के पास एक यात्री घोड़े से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि यात्री गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक घोड़े का पैर फिसल गया, जिससे यात्री संतुलन खोकर सीधे मार्ग पर गिर पड़ा. हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई और वो चलने में असमर्थ हो गया.

युवती हुई बेहोश: इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बांदा से आई युवती का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर वो अचानक बेहोश हो गईं. जिसे ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अनीश और होमगार्ड जवान भूपेंद्र ने बिना देर किए तत्काल ऑक्सीजन कैंप पहुंचाया. वहीं, केदारनाथ में एक यात्री का स्वास्थ्य खराब होने पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने उसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से नीचे भिजवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading