27 July 2026

गंगोत्री धाम में बम निरोधक दस्ते ने संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली, क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

0

उत्तरकाशी: गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और आगामी पीक सीजन को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं को और पुख्ता करने में जुट गया है. बम निरोधक दस्ता टीम ने गंगोत्री धाम में सघन एंटी-सबोटाज चेकिंग अभियान चलाया. इस विशेष अभियान के तहत धाम परिसर, स्नान घाट, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी ली गई.

बता दें कि चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर चल रही है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री धाम के दर्शन कर रहे हैं. वहीं, रास्तें में हर जगहा पर आईटीबीपी के जवान भी तैनात किए हुए है. इसी क्रम में बीडीएस टीम ने मेटल डिटेक्टर और आधुनिक डिटेक्शन उपकरणों की सहायता से हर संभावित खतरे की जांच की, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो. पूरे यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया जा रहा है. धाम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ-साथ एटीएस, बीडीएस, आपदा प्रबंधन और अभिसूचना इकाइयों की तैनाती की गई है.

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है. आगामी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है, जबकि बीडीएस और खुफिया टीमें लगातार सक्रिय बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से किए जा रहे इन सख्त सुरक्षा इंतजामों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु बिना किसी भय के अपनी यात्रा पूरी कर सकें.

गंगोत्री धाम में बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या: गंगोत्री धाम में 7 मई को 9,360 श्रद्धालु पहुंचे. जिसमें 4,977 पुरुष, 4,174 महिला और 209 बच्चों ने मां गंगा के दर्शन किए. वहीं 19 अप्रैल से लेकर अभी तक 1,33,517 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंच चुके हैं. इस तरह से अब तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 2,69,365 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की तादाद और बढ़ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading