20 May 2026

गूगल मैप से रास्ता भटककर गली में पहुंचा ट्रक, नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग को कुचला, CCTV में कैद घटना

0

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक द्वारा बुजुर्ग को कुचलने की घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सुबह सवेरे गुगल मैप के जरिए हरिद्वार में ट्रक चालक रास्ता भटक गया और हाईवे से गलियों में पहुंच गया. उसी दौरान उसने मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे सेवादार बुजुर्ग को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही सेवादार की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस ने पीलीभीत निवासी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस के अनुसार, घटना 19 मई मंगलवार सुबह 5:30 बजे की है. यहां एक ट्रक चालक गूगल मैप के जरिए रास्ता भटक गया और ज्वालापुर की गलियों आ गया. उसी दौरान अंसारी मार्केट स्थित हुसैनिया मस्जिद में सेवा करने वाले करीब 75 वर्षीय नूर मोहम्मद उर्फ नूरा रोजाना की तरह मस्जिद जा रहे थे. इस बीच बाजार में पहुंचे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. आसपास के लोगों की मानें तो ट्रक की रफ्तार तेज थी और चालक बाजार के रास्तों से अनजान दिखाई दे रहा था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक गूगल मैप के सहारे चलते हुए गलती से अंदरूनी बाजार में पहुंच गया था. यह घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि ट्रक चालक ट्रक को बैक कर रहा है और उसने सड़क पर चलते हुए बुजुर्ग को नहीं देखा. इस लापरवाही से पहले ट्रक का पिछला हिस्सा बुजुर्ग के ऊपर चढ़ा और बुजुर्ग नीचे गिर गया. उसके बाद ट्रक के अगला टायर भी बुजुर्ग को कुचलते हुए निकल गया. हादसे के तुरंत बाद ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. मौके पर चीख पुकार मच गई. उधर, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही खोलकर हिरासत में ले लिया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रक चालक गूगल मैप के जरिए रास्ता खोज रहा था, लेकिन वो रास्ते से भटक गया और ज्वालापुर की गलियों में पहुंच गया. सही लोकेशन न मिलने पर वो ट्रक को बैक कर रहा था. लेकिन उसने उल्टी तरफ पीछे चल रहे बुजुर्ग को नहीं देखा. फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation