10 March 2026

गैरसैंण बजट सत्र: UKD कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस की नाक में दम, रोकने के लिए छोड़ना पड़ा वाटन कैनन

0

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के अंदर एक तरफ राज्यपाल का अभिभाषण चल रहा था, को दूसरी तरफ विधानसभा के बाहर सड़क पर हंगामा हो रहा था. उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे. आखिर में पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास शुरू किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का भी प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई.

गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने, पहाड़ों से बढ़ते पलायन को रोकने, जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों को रोकने और शिक्षा, स्वास्थ्य की सेवाओं को सुदृढ करने की मांग को लेकर भराड़ीसैण विधानसभा के प्रवेश द्वार दिवालीखाल में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए भराड़ीसैंण कूच के दौरान तीन बैरियर तोड़ डाले. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.

यूकेडी के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि, ये हमारी संवैधानिक मांग है. गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर 42 लोगों ने शहादत दी. तब जाकर इस राज्य का निर्माण हो पाया था. शहादतों के बाद मिले इस राज्य के बनने के बाद आज नेता मौज काट रहे हैं. आज पहाड़ का आदमी स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में और जंगली जानवरों के हमलों से दम तोड़ रहा है.

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि, आज राजधानी छीन के लेने का वक्त आ गया है. कहा कि उनका सवाल उन विधायकों से भी है जो जीतते पहाड़ से और जीतने के बाद देहरादून और हल्द्वानी बस जाते हैं. आज भाजपा, कांग्रेस ने नेता प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं और पहाड़ की भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रहे हैं.

कई कार्यकर्ता गिरफ्तार: वहीं भारी प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारी आशीष नेगी समेत सैकड़ों यूकेडी कर्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आशीष नेगी और कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस जंगलचट्टी अस्थायी जेल ले गई जबकि कुछ कर्यकर्ताओं को मेहलचोरी अस्थायी जेल ले जाया गया है. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच जोर आजमाइश देखने को भी मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation