27 July 2026

चंपावत नाबालिग गैंगरेप केस, मामले में आया नया मोड़, आरोपी की बेटी ने किया बड़ा खुलासा

0

खटीमा: चंपावत जिले में नाबालिग लड़़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी के नेता समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, अब आरोपियों के परिजन भी मीडिया के सामने आकर बयान दे रहे है और इस पूरी घटना को राजनीति साजिश बता रहे है.

एक आरोपी की पत्नी और बेटी ने इस मामले में मीडिया से बात की. आरोपी की बेटी ने अपने पिता को बेकसूर बताया है. वहीं आरोपी की पत्नी का कहना है कि उनके पति को राजनीतिक और सामाजिक प्रतिशोध के तहत फंसाया जा रहा है. मां-बेटे ने एक व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि उसी व्यक्ति ने उन्हें इस झूठे केस में फंसाया है.

आरोपित की बेटी ने दावा किया कि घटना वाली रात उसके पिता परिवार के साथ घर पर मौजूद थे.

आईजी ने स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है. ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सोशल मीडिया में किसी भी तरह की भ्रामकता न फैलाए. .

पूरा मामला जानिए: दरअसल, नाबालिग पीड़िता के पिता ने पुलिस को एक तहरीर दी थी. तहरीर में पीड़िता के पिता ने कहा था कि पांच मई को वह अपनी बेटी की साथ इलाज करवाने लिए चंपावत आए थे. इलाज के बाद पिता वापस गांव लौट गए थे, लेकिन उनकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंपावत में ही रुक गई थी, लेकिन पांच मई की शाम तक जब बेटी घर वापस नहीं आई तो उन्हें टेंशन हुई.

पिता के अनुसार उन्होंने बेटी को फोन किया तो उनसे बताया कि वो दोपहर की करीब 2.30 बजे अपने एक दोस्त जिससे वो काफी समय से बात करती है, उसके साथ सहेली के गांव गई है, जहां पर शादी का कार्यक्रम है.

पिता ने पुलिस को बताया कि जब देर रात तक भी उनकी बेटी घर नहीं आई तो उन्होंने फिर से कॉल किया, लेकिन बेटी के नंबर पर कॉल नहीं गई. इसके बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी ने उन्हें कॉल किया. लेकिन कोई बात नहीं हो पाई और इसके तुरंत बाद बेटी का फोन स्विच ऑफ हो गया.

पिता ने घबराकर पुलिस को सूचना दी. साथ ही स्थानीय लोगों के साथ बेटी की खोजबीन शुरू की. इस दौरान सुबह 4 बजे नाबालिग बेटी सहेली के गांव में मिला, जहां पर शादी कार्यक्रम में गई थी.

पिता के अनुसार उनकी बेटी गांव के एक कमरे में बंधी हुई थी. पूछताछ में बेटी ने बताया तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. साथ ही किसी को कुछ बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे.

पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. वहीं अब इस मामले में आरोपियों के परिजनों एक व्यक्ति पर राजनीतिक साजिश के तहत उनके घरवालों के फंसाने का आरोप लगाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading