27 July 2026

झबरेड़ा में 10 गौवंशों की हत्या का मामला, केस में आया नया मोड़, बड़े नेता का नाम आया सामने

0

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की शहर से सटे एक गांव से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश की सियासत और कानून व्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है. मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव का है. यहां पर तीन महीने पहले हुई गौवंश की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया, जिससे चौंकाने वाली बात सामने आयी है. मामला काफी संवेदनशील है, इसीलिए पुलिस भी काफी सावधानी बरत रही है.

दरअसल, ग्रामीणों ने एक नेता पर गौवंश की हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा मामला करीब तीन महीने पुराना है. झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव के नाले में भारी मात्रा में गौवंश के अवशेष मिले थे. उस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा भी किया गया था. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाले में उतरकर गौवंश के अवशेषों को बाहर निकाला था.

जानकारी के मुताबिक तब इस मामले में पुलिस एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था. वहीं अब इस मामले में गांव के लोगों ने ही चुप्पी तोड़ दी है. ग्रामीणों ने हिम्मत और हौसला दिखाकर कैमरे के सामने बड़े नामों का खुलासा किया है.

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हुई एक शादी समारोह में 10 से अधिक गौवंश की बेरहमी से हत्या की गई और उसका मीट पार्टी में इस्तेमाल किया गया. इसके के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय नेता को जिम्मेदार बताया है. साथ ही ग्रामीणों का दावा है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण अब तक इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी.

वहीं दूसरी ओर अनुज बजरंगी ने बताया कि यह हमारी आस्था पर गहरी चोट है, लाठरदेवा शेख में जिस तरीके से गौवंश का कत्लेआम हुआ, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर पुलिस ने जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा, तो हिंदू सेना सड़कों पर उतरेगी.

वहीं मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस महकमा भी अब हरकत में आ गया है. एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अपने बयान में साफ किया है कि मामले की जांच अब नए सिरे से शुरू की गई है. उनका कहना है कि मामला पुराना जरूर है, लेकिन अब कुछ नए तथ्य सामने आए हैं, हमने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और नए सिरे से जांच की जा रही है. उनका कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading