17 April 2026

डोईवाला में पुलिस और बदमाश के बीच एनकांउटर, पैर में गोली लगने से शातिर घायल

0

डोईवाला: ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात दून पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी देहरादून ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

दिनांक 16 अप्रैल की मध्य रात्रि पुलिस कंट्रोल रूम को हर्रावाला क्षेत्र में एक संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार UK08TA-9193 घूमने की सूचना मिली. पुलिस टीम के पहुंचने पर कार चालक पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा. हर्रावाला चौकी पर बैरियर तोड़कर वह हरिद्वार की ओर भागा. एसएसपी के निर्देश पर सभी चेक पोस्ट अलर्ट कर दिए गए. पीछा करने पर कुआंवाला से करीब 1 किमी आगे कार हाईवे किनारे एनएच बोर्ड से टकरा गई. आरोपी जंगल की ओर भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया.

घायल बदमाश के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ. घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को सीज कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ, निवासी सपेरा बस्ती, घिस्सुपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है. आरोपी कोतवाली डोईवाला और रानीपोखरी में चोरी के मुकदमों में वांछित था. उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 7 अभियोग पंजीकृत हैं. कोतवाली डोईवाला में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसएसपी देहरादून ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में मुठभेड: राजधानी देहरादून में बीते दिनों थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या केस में फरार दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. इनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई थी. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया था. साथ ही आरोपियों से पूछताछ की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation