27 July 2026

देहरादून-मसूरी रोड पर बने दूसरे बेली ब्रिज से मिली राहत, जाम की आफत हुई खत्म, RCC पुल बनेगा स्थाई समाधान

0

देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी के लिए पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा के लिए बड़ी राहत मिली है. क्योंकि मसूरी रोड पर शिव मंदिर के पास एक और बेली ब्रिज बन गया है. पहले यहां पर एक ही बेली ब्रिज था, जिससे एक बार में एक ही तरफ से वाहन जा सकते हैं, इस वजह से यहां अक्सर जाम लगता था. हालांकि अब दूसरा बेली ब्रिज बनने से स्थिति पहले से अच्छी हो गई है.

दरअसल, बीते साल 2025 में सितंबर के महीने में देहरादून में भयकर बारिश हुई थी. राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया था. 15 और 16 सितंबर की इसी बारिश में शिव मंदिर के पास मौजूद पुराना ब्रिज टूट गया था, जिस कारण मसूरी और देहरादून के बीच आवाजाही भी प्रभावित हुई थी. तब लोक निर्माण विभाग ने वहां पर बेली ब्रिज बनाया था, तब से मसूरी का पूरा ट्रैफिक इसी सिंगल बेली ब्रिज पर चल रहा था, जिस कारण यहां अक्सर जाम लगा रहता था.

स्थानीय लोग बताते हैं कि वीकेंड पर हालात और भी खराब हो जाते थे. लोगों को घंटों-घंटों जाम के बीच फंसा रहना पड़ता था. हालांकि अब इस जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा. क्योंकि उसी जगह पर दूसरा बेली ब्रिज चालू हो गया है, जिससे जाम को समस्या भी खत्म हो गई.

जाम की ये समस्या कितनी खत्म हुई है, इसका जायजा खुद ईटीवी भारत की टीम ने मौके पर जाकर लिया. ईटीवी भारत की टीम को मौके पर अब किसी भी तरह को कोई जाम नहीं मिला है. ट्रैफिक बड़ी आसानी से पुल से जा रहा है.

12 करोड़ का RCC पुल बनाया जाएगा: लोक निर्माण विभाग का कहना है कि अभी बेली ब्रिज अस्थायी तौर पर बनाए गए हैं. देहरादून सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ओम पाल सिंह ने बताया कि जिस जगह से पर बेली ब्रिज लगाए गए हैं, उसी के डाउनवर्ड में एक 60 मीटर स्पान का RCC ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसका काम जारी है. इस RCC ब्रिज की लागत तकरीबन 12 करोड़ है, जिसे जल्द ही तैयार किया जाएगा. RCC ब्रिज बनने के बाद यहां लगाये गए दोनों बेली ब्रिज को निकाल दिया जाएगा और अन्यत्र कहीं जरूरत होगी तो वहां लगाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading