27 July 2026

मत्स्य रेफ्रिजरेटेड वाहन को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

0

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाए जाने पर जोर दे रही है. जिसके तहत प्रदेश में पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर तमाम योजनाएं संचालित कर रही है. जिससे किसानों को मजबूत बनाने के साथ ही उनकी आर्थिक को बढ़ाया जा सके. इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मुख्यमंत्री गोकुल एंब्रियो ट्रांसफर योजना के वाहन और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रेफ्रिजरेटेड वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मुख्यमंत्री के साथ पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों का संवाद कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने राज्य सरकार की ओर से उन्हें उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा इन योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया है. संवाद कार्यक्रम के बाद किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों कि आय को बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं प्रदेश में संचालित की जा रही हैं. ये योजनाएं प्रदेश में सिर्फ शुरू नहीं की गई है बल्कि उन योजनाओं का परिणाम भी दिखाई दे रहा है। इसका लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन वर्षों में राज्य के अंदर हर क्षेत्र में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि हुई है. प्रदेश के किसान, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में तेज गति से वृद्धि कर रहे हैं. किसान अपनी आजीविका, आर्थिकी को बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं. साथ ही राज्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं. ऐसे में उत्तराखंड सरकार भी किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है.

सीएम ने कहा कि साल 2022 से तमाम नीतियों के जरिए किसानों को फायदा पहुंचाने का काम किया गया है. जिससे उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही उनका रोजगार मिल सके. ऐसे में सरकार की कोशिश है कि पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन जुड़े किसानों को सभी तरह की सहायता सरकार से मिले. पर्वतीय क्षेत्र में ट्राउट फिशिंग जो एक बड़ा चैलेंज था आज ट्राउट फिशिंग के क्षेत्र में बड़ा काम हो रहा है.

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा विभाग की एक कोशिश थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पशुपालकों, मत्स्य पालकों और दुग्ध उत्पादकों का संवाद कराया जा सके. ये सभी लोग वो हैं जो राज्य सरकार की योजनाओं से पिछले 4 साल में लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा गोट वैली योजना, काफी महत्वपूर्ण योजना है. जिसे नवंबर 2023 में लॉन्च किया गया था. इस योजना के तहत अभी तक 5827 लाभार्थियों को जोड़ा जा चुका है. साथ ही लाभार्थियों को 90 हज़ार से ज्यादा बकरियां दी गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading